Sunday 28 May 2023

ipl 2023 ka final kaun jitega | आईपीएल 2023 का फाइनल कौन जीतेगा

By:   Last Updated: in: ,

ipl 2023 ka final kaun jitega | आईपीएल 2023 का फाइनल कौन जीतेगा । आदि आप भी जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।।

ipl 2023 ka final kaun jitega | आईपीएल 2023 का फाइनल कौन जीतेगा

ipl 2023 ka final kaun jitega | आईपीएल 2023 का फाइनल कौन जीतेगा


साल 2023 का आईपीएल अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 21 मई को आईपीएल के लीग स्टेज का अंतिम मैच खेला गया। जिसके बाद गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जिएंट्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। अगर आप भी IPL के फैन है तो आपके लिए भी यह बड़ा सवाल होगा कि इस साल के आईपीएल को कौन जीतेगा? आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम यही पता करने की कोशिश करेंगे कौन सी टीम IPL 2023 का फाइनल जीतेगी? अगर आप भी इस विषय पर गहराई से जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए।


कौन सी टीम रही रही है अब तक की टॉप परफॉर्मर


IPL के लीग स्टेज खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस टॉप पर रही। गुजरात टाइटंस की कप्तानी भारत के T20 कप्तान हार्दिक पांड्या करते है। गुजरात ने अपने लीग स्टेज में 14 मैचेज में से 10 मैचेज जीत तक पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया है। 


दूसरे नंबर की टीम रही है चेन्नई सुपर किंग्स। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान कौन है? इस बारे में तो हमने बताने की कोई जरूरत ही नही है। महेंद्र सिंह धोनी के लीडरशीप में चेन्नई सुपर ने 14 मैचेज में 8 मैचेज जीते। 


तीसरे पायदान पर पूर्वांचल को रिप्रेजेंट करने वाली टीम लखनऊ सुपर जिएंट्स रही। लखनऊ सुपर जिएंट्स ने कृणाल पंड्या और केएल राहुल की कप्तानी में लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में जगह बनाई है। लखनऊ सुपर जिएंट्स ने भी 14 मैच में से 8 मैचेज जीत कर आईपीएल 2023 के प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।


चौथे पायदान पर 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस रही है। मुंबई इंडियंस सबसे आखिरी टीम बनी जिन्होंने आईपीएल के प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। मुंबई इंडियंस ने भी 14 मैचेज में से 8 मैसेज जीत कर आईपीएल के सीजन 16 के लिए क्वालीफाई किया है।


IPL 2023 के Play Off के मैचेज कब से शुरू है?


इस साल के आईपीएल के Play off मैचेस 23 मई से शुरू है। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भी शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में ही खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रन से हराकर IPL 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।


आज 24 मई 2024 को पहला एलिमिनेटर खेला जाएगा। आज का मैच लखनऊ सुपर जिएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के ही चेपौक स्टेडियम में ही खेला जाएगा। आज का मैच को हारेगा उनका आईपीएल विनर बनने का सफर आज ही खत्म हो जाएगा। जो टीम आज मैच जीतेगी उनका मैच 26 मई को गुजरात टाइटंस के साथ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा।


26 मई को IPL 2023 का दूसरा एलिमिनेटर खेला जाएगा। यह मैच जो भी टीम आज जीतेगी उनके और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम आईपीएल फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। 26 मई का मैच गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।


कब खेला जाएगा IPL 2023 का फाइनल 


IPL 2023 का फाइनल 28 मई 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी जगह बना ली है। अभी उनके साथ फाइनल में कौन सी टीम नजर आएगी। उसका फैसला होना अभी बाकि है। अभी मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जिएंट्स और गुजरात टाइटंस की दौड़ में शामिल है। 29 मई, रविवार के दिन विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लोगो का सैलाब होगा। इस स्टेडियम की कैपेसिटी की बात करे तो इस मैच को स्टेडियम में एक साथ 1.5 लाख लोग देख सकते है।


ipl 2023 का फाइनल कौन जीतेगा?


इस वर्ष IPL का फाइनल कौन जीतेगा? यह कह पाना काफी कठिन है। चांस की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के फाइनल मैच जीतने की प्रबल दावेदार है। IPL 2023 के फाइनल में अभी तक केवल चेन्नई सुपर किंग्स ने ही अपनी जगह बनाई है। दूसरी टीम कौन होगी ? वो हमे 26 मई 2023 की रात को ही मालूम चल पाएगा।


क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा?


23 मई 2023 को हुए गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के बाद हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में एमएस धोनी ने यह बात कही है कि अभी अगला आईपीएल शुरू होने में 1 साल से भी अधिक का समय बाकी है। अगले साल के आईपीएल के लिए ऑक्शन भी दिसंबर के महीने में है। अब्बी मेरे पास मेरे आईपीएल करियर को डिसाइड करने के लिए कम से कम 7 से 8 महीने बाकी है तो मैं आज से ही क्यों इस बारे में सोचूं? मैं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ हमेशा जुड़ा रहूंगा चाहे एक खिलाड़ी या बाहर बैठ कर। 



F.A.Q.


  • IPL 2023 के पर्पल कैप होल्डर कौन है? 


आज अभी 24 मई 2023 तक देखा जाए तो गुजरात टाइटंस के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी के पास पर्पल कैप मौजूद है।


  • IPL 2023 में ऑरेंज कैप किसके पास गई?


साल 2023 में ऑरेंज कैप होल्डर अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं। उन्होंने अभी तक इस साल के आईपीएल में 14 मैच में 730 रन बनाए है। उनसे केवल 8 रन पीछे गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज शुबमन गिल है। उनके 15 मैचेज में 722 रन है।


  • IPL 2023 का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया है?


इस साल के IPL 2023 का सबसे लम्बा छक्का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ही कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने लगाया है। उन्होंने 115 मीटर का छक्का लगाया हुआ है।


  • आईपीएल 2023 का फाइनल मैच कहा होगा।


इस साल के IPL का फाइनल 28 मई 2023 को गुजरात के अहमदाबाद में मौजूद नरेंद्र मोदी स्टेडियम के अंदर खेला जाएगा। यह मैच रविवार के दिन खेला जाएगा। इस मैच की टिकट आप bookmyshow के द्वारा खरीद सकते है।







No comments:
Write comment