Wednesday 17 January 2024

purush kab tak bachcha paida kar sakta hai । पुरुष कितने साल की उम्र तक बच्चा पैदा कर सकता है?

By:   Last Updated: in: ,

 पुरुष कितने साल की उम्र तक बच्चा पैदा कर सकता है? purush kab tak bachcha paida kar sakta hai । जानने के लिऐ इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।


purush kab tak bachcha paida kar sakta hai । पुरुष कितने साल की उम्र तक बच्चा पैदा कर सकता है?

हमने ने महिलाओ को दे बात करते हुए काफी बार सुना है कि इस एज से पहले उन्हें बच्चा प्लान कर लेना चाहिए? लेकिन हमने कभी भी दो पुरुषो को यह बात करते नही देखा कि उन्हें कौन से उम्र तक बच्चा पैदा कर लेना चाहिए। अगर आप एक पुरुष है और आप जानना चाहते है कि आप कितने साल के उम्र तक बच्चा पैदा कर सकते है। अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक देखना चाहिए।


पुरुष किस चीज के द्वारा बच्चा पैदा कर सकते हैं?


एक पुरुष के तौर पर बच्चा पैदा करने के लिए आपको स्पर्म की जरूरत होती हैं। जब तक आपका स्पर्म बन रहा है टेक्निकल तौर पर आप उस उम्र तक बच्चा पैदा कर सकते है। लेकिन हम यह कहेंगे कि अगर किसी 60 वर्ष के पुरुष का स्पर्म बन रहा है तो क्या वो बच्चा पैदा कर सकते है? तो इस सवाल का जवाब यह होगा कि केवल स्पर्म के प्रोडक्शन होने से यह निश्चित नहीं हो जाता है कि आप बच्चा पैदा कर सकते है या नही। आपके स्पर्म की क्वालिटी, उनका नंबर और आपके स्पर्म का शेप पर यह चीजे निर्भर करती है कि आप बच्चा पैदा कर सकते है या नही।


पुरुषो का स्पर्म की क्वालिटी किन बातों पर निर्भर करती है?


आपके जानकारी के लिए बात दे कि जब पुरुषो के स्पर्म की क्वालिटी को चेक किया जाता है तो उनके स्पर्म का शेप कितना प्रतिशत ठीक है? आपके एक बार एजाकुलेट करने में कितना स्पर्म काउंट है इन बातो पर आपके स्पर्म की क्वालिटी निर्भर करती है।


पुरुष किस साल तक बच्चा पैदा कर सकते है?


ऐसे तो आप पुरुष है तो आप प्यूबर्टी से लेकर अपने मौत तक बच्चे पैदा कर सकते है लेकिन ऐसा कर पाना काफी कठिन है। वो भी तब जब पुरुषो का लाइफस्टाइल दिन प्रतिदिन खराब ही होता जा रहा है। 


  • काफी सारी रिसर्च यह जानकारी देती है कि बढ़ती उम्र के साथ आपके स्पर्म के शेप और उनका जो मूवमेंट होता है उन पर खासा प्रभाव देखा जाता है।  एक 25 वर्ष के पुरुष के स्पर्म के अंदर अधिक तेजी होती है। वही यह तेजी 35 वर्ष के पुरुष के अंदर कम होती है। जो समय और उम्र के साथ 55 वर्ष तक काफी अधिक धीमी हो जाती है। हमें इस बात की तो जानकारी है कि एक महिला के अंदर 35 वर्ष के बाद एग्स की कमी होने लगती है और एग्स की क्वालिटी में भी खासा फर्क होता है। इसी तरह पुरुषो के अंदर स्पर्म हमेशा बनते है लेकिन उनकी समय और उम्र के साथ कम होती जाती है।


  • एक अन्य रिसर्च में यह जानकारी दी गई है कि एक पुरुष के अंदर 30 से 35 वर्ष की उम्र में स्पर्म की क्वालिटी अपने peak पर रहती है। वही 55 वर्ष की उम्र में स्पर्म क्वालिटी अपने सबसे निचले लेबल पर रहती है।


  • पुरुष के सेक्सुअल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन भी 40 वर्ष की उम्र के बाद से कम होने लगते है। सरल भाषा में कहे तो निरंतर रूप से रोमांस करने का मन भी नही करता है तो आपके लिए बच्चा पैदा कर पाने उस समय कठिन हो सकता है।


  • बढ़ती उम्र के साथ पुरुषो के स्टेमिना में भी काफी कमी देखी जाती है। इसी कारण से 45 वर्ष के बाद यह सोचना कि आप कोई बच्चा कर पाएंगे यह नेक्स्ट तो इंपॉसिबल ही हो सकता है।


अधिक उम्र में पिता बनने के खतरे क्या है?


अगर आपकी उम्र 40 वर्ष से अधिक हो गई है और आप बच्चा पैदा करने का सोच रहे है तो आपके लिए और आपके होने वाले बच्चे के लिए भी यह स्थिति इतनी अच्छी नहीं हो सकती है, अगर आप खतरे के बारे में जानना चाहते है तो वो नीचे लिखे हुए है,


  • आप अगर अधिक उम्र में पिता बनने का प्रयास करते है तो यह आपके बच्चे के अंदर जेनेटिक समस्या होने का कारण बन सकता है। जिनके पिता अधिक उम्र के होते है उन बच्चो के अंदर ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, डाउन सिंड्रोम व ल्यूकेमिया जैसे जेनेटिक रोग होने की समस्या काफी अधिक होती है।


  • अगर आपकी उम्र 40 वर्ष की है और आपके पार्टनर की उम्र भी 35 वर्ष तक है तो आपके मिसकैरेज होने की समस्या काफ़ी अधिक हो सकती है।


  • उम्र बढ़ने के साथ स्पर्म में डैमेज डीएनए होने की संभावना काफी अधिक हो जाती है। ऐसे में एक स्वस्थ शिशु की होने की संभावना भी काफी कम होती है।


पुरुषो के पिता बनने की सही उम्र क्या है?


अगर आप पुरुष है और आपकी आयु 35 वर्ष या उससे कम है तो यह उम्र आपके लिए पिता बनने के लिए सबसे सही उम्र है। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आपके स्पर्म की क्वालिटी, उनका नंबर, उनका स्ट्रक्चर, उनका मूवमेंट सब समय के साथ खराब होने लगता है। 30 से 35 वर्ष की उम्र में पुरुषो की स्पर्म की क्वालिटी काफी अधिक है। समय के साथ स्पर्म की गति भी काफी कम हो जाती है। 


बच्चे को पैदा करने के लिए केवल उम्र ही नही बल्कि टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन लेबल में कमी, खराब लाइफस्टाइल का होना, अनहेल्दी फूड, लो स्पर्म काउंट, अन्य सेक्सुअल हार्मोन के लेवल में कमी होना, टेस्टिकुलर कैंसर, अक्रोसोमल डिफेक्ट, मलेरिया और ममप्स होने से भी पुरुषो की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। स्मोकिंग करने से, टाइट अंडरवियर पहनने, नींद की कमी, अल्कोहल का सेवन करने के कारण भी पुरुषो की फर्टिलिटी रेट में कमी देखने को मिलती है। इन सब चीजों के कारण भी पुरुषो की फर्टिलिटी रेट कम होती है।


निष्कर्ष


आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको पुरुष कितने साल की उम्र तक बच्चा पैदा कर सकता है? के बारे में बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपको यह आर्टिकल लाभकारी लगता है तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तो और सहपाठी के साथ भी शेयर कर सकते है। अगर आप इस आर्टिकल के विषय से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते हैं।



No comments:
Write comment